PM Kisan 21th Installment Release: 21वीं किस्त हुई जारी, किसानों के खाते में आज से पहुंच रहे ₹2000, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 21th Installment Release: देशभर के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत सरकार ने किसानों की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करना और खेती-बाड़ी के खर्च में सहयोग देना है। जिन किसानों ने अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन समय पर पूरा कर लिया है, उनके बैंक खातों में सीधे ₹2,000 की राशि DBT के माध्यम से भेजी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना से किसानों को सालाना ₹6,000 की सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि खासतौर पर रबी सीजन की तैयारी में किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। अगर आप भी 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए है, यहां आपको 21वीं किस्त से जुड़ी हर एक जानकारी मिलेगी।

PM Kisan 21th Installment Release

सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से 21वीं किस्त की राशि जारी की है। जिन किसानों के नाम लाभार्थी सूची में शामिल हैं, उनके खातों में अब ₹2,000 की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT के तहत भेजी जा रही है ताकि कोई बिचौलिया बीच में न आए।

जैसे ही राशि खाते में पहुंचती है, किसानों को SMS अलर्ट भी मिल रहा है। सरकार ने इस बार भी पारदर्शिता बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि सिर्फ वास्तविक किसानों को ही किस्त का लाभ मिले। इस किस्त से किसान खाद, बीज और सिंचाई जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

PM Kisan Yojana के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर किसान को नहीं मिलता। इसके लिए कुछ आवश्यक पात्रताएं तय की गई हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है –

  • किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और उस पर खुद खेती की जा रही हो।
  • किसान की e-KYC पूरी होनी चाहिए, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।
  • लाभार्थी का बैंक खाता NPCI से लिंक होना चाहिए ताकि राशि DBT के माध्यम से सीधी पहुंच सके।
  • किसान का आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना आवश्यक है।
  • परिवार में केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • किसान का नाम राज्य सरकार की लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
  • जो किसान सरकारी नौकरी में हैं या आयकरदाता हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर किसी किसान का भूमि सत्यापन या KYC लंबित है, तो उसकी किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

Also Read :- पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी, अब सिर्फ इन किसानों को मिलेगा ₹2000 का लाभ

PM Kisan 21th Installment Status Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 21वीं किस्त की राशि आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद “Farmers Corner” सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको “Beneficiary Status” के विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद आपसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर पूछा जाएगा।
  • सही जानकारी भरने के बाद Get Data बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पूरी जानकारी दिखाई देगी कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं।
  • अगर आपकी किस्त रुकी है, तो उसके पीछे का कारण भी यहीं बताया जाएगा, ताकि आप उसे तुरंत सुधार सकें।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में 21वीं किस्त की राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी e-KYC और भूमि सत्यापन पूरी तरह अपडेट हैं। नजदीकी CSC केंद्र जाकर e-KYC प्रक्रिया पूरी कराएं और अपने बैंक में जाकर NPCI Mapping सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि विभाग में जाकर खतौनी या भू-अभिलेख सत्यापन भी करवा लें। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद आपकी अगली किस्त अपने आप आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon